Saturday, June, 13,2026

कथित घूसकांड में ACB के बड़े खुलासे, करोड़ों के लेन-देन की परतें खुलेंगी

बीकानेर: प्रदेश में सामने आए चर्चित नकली बीज प्रकरण से जुड़े कथित घूसकांड ने अब जांच एजेंसियों के स्तर पर नई हलचल पैदा कर दी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा की जा रही जांच में अब तक 2 करोड़ 45 लाख 17 हजार 810 रुपए की भारी नकदी जब्त की जा चुकी है, जिससे पूरे नेटवर्क की गहराई पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ADSP) आशीष कुमार ने एक विशेष बातचीत में संकेत दिए हैं कि इतनी बड़ी रकम का लेन-देन बिना लोकसेवकों की संलिप्तता के संभव नहीं है। इसी आधार पर जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और कई नए पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

इस मामले में राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उन्हें न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि 27 मई से ACB ने इस पूरे मामले पर निगरानी शुरू की थी। सर्विलांस के दौरान संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों और लेन-देन पर लगातार नजर रखी गई, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्रारंभिक जांच में गुजरात आधारित कंपनी के 'गजराज मूंगफली बीज' से जुड़े कोल्ड स्टोरेज सीलिंग मामले के बाद कथित उगाही और सौदेबाजी शुरू होने की बात सामने आई है।

अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन प्रभावशाली लोग शामिल थे। ACB अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ के बाद इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे भ्रष्टाचार के पूरे तंत्र की परतें खुल सकती हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery