Friday, October, 10,2025

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद तिवारी का 105 वर्ष की उम्र में निधन

भरतपुर: राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भरतपुर के वरिष्ठ नेता गिरिराज प्रसाद तिवारी का शुक्रवार को 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा, वित्त आयोग के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी समेत विधायक और भाजपा नेता शुक्रवार को बयाना पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। गिरिराज प्रसाद तिवारी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बिड्यारी में किया गया। तिवारी के निधन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं, विधानसभा में शोक सभा हुई। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में एक दिन का अवकाश भी घोषित किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery