Tuesday, November, 25,2025

पश्चिमी राजस्थान बनेगा 'डेजर्ट हेरिटेज गेटवे': शेखावत

बीकानेर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि केंद्र सरकार पश्चिमी राजस्थान को 'डेजर्ट हेरिटेन गेटवे' के रूप में विकसित करने के लिए घरेलू प्रचार और 'देखो अपना देश' अभियान पर 176.97 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। राज्य सरकारों के सहयोग से इस वर्ष के अंत तक दो करोड़ विदेशी पर्यटकों को भारत लाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में 'पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन की पुनर्कल्पना' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शेखावत ने बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और जालोर को जीवंत सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि ये स्थान केवल मानचित्र पर नाम नहीं, बल्कि रेगिस्तानी संस्कृति के केंद्र हैं, जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

मंत्री ने बताया कि राजस्थान का पर्यटन क्षेत्र राज्य की जीडीपी में 12% योगदान देता है। वर्ष 2015-16 के 1,689 करोड़ रुप, के मुकाबले 2023-24 में पर्यटन निवेश बढ़कर 4,847 करोड़ रुपए हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यह वृद्धि और तेज होगी, क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारें दोनों पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। शेखावत ने बताया कि बीकानेर ड्राई पोर्ट 2026 तक शुरू हो जाएगा, जबकि जैसलमेर हवाई अड्डे के विस्तार के बाद उसी वर्ष दस नई उड़ानें प्रारंभ होंगी, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को गति मिलेगी। 'स्वदेश दर्शन' योजना के तहत 2,080 करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय सर्किट विकास को नई दिशा देगा। बीकानेर में प्रस्तावित 260 करोड़ रुपए का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र हर वर्ष करीब 50 हजार प्रतिनिधियों को आकर्षित करेगा।

मिशन लाइफ से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 'मिशन लाइफ' के तहत जीरो प्लास्टिक जोन, 1,268 करोड़ रुपए का सतत बाजार लक्ष्य और 1.5 लाख करोड़ रुपए के जन-निजी भागीदारी निवेश जैसे कदम पर्यटन से जुड़ी समस्याओं के दीर्घकालिक समाधान में मददगार होंगे। उन्होंने कहा कि 2030 तक दस मॉडल पर्यटन स्थलों का विकास, एक करोड़ पर्यटकों को आकर्षित करने और 2047 तक यह संख्या पांच करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे राज्य की जीडीपी में पर्यटन का योगदान 15 प्रतिशत तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery