Saturday, February, 14,2026

फसल बीमा में हुआ है 1150 करोड़ का घोटाला: किरोड़ीलाल

चूरू: कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान में फसल बीमा में बड़ा घोटाला हुआ है। प्रदेश में बिना जमीन वाले 15 हजार फर्जी किसानों का बीमा प्रीमियम काट दिया। इस बीमे पर कुल 1150 करोड़ रुपए का क्लेम पास किया गया है।

ये बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसान क्रेडिट कार्ड रखने वाले किसानों का किया जाता है। मंत्री मीणा शुक्रवार को चूरू के सालासर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि इस ब्रांच में 71 ऐसे ही फर्जी किसानों का बीमा प्रीमियम काटा गया। किरोड़ी ने कहा कि इसको लेकर एफआईआर करवाई जाएगी। जांच से सामने आएगा कि घोटाले में कौन-कौन शामिल है?

सालासर ब्रांच में 71 फर्जी किसानों का प्रीमियम काटा

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि सालासर ब्रांच में 71 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनका फसल बीमा प्रीमियम काटा गया है, जबकि वे वास्तव में किसान नहीं हैं। इनमें से कई लोग गजनेर तहसील के बताए जा रहे हैं। मीणा ने जमाबंदी की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि ये किसान अस्तित्व में ही नहीं हैं। इन किसानों का बीमा एआईसी कंपनी द्वारा किया गया है।

किसान और पिता का नाम एक ही

मंत्री ने कहा कि इस लिस्ट में किसानों और उनके पिता के नाम एक ही हैं। इन व्यक्तियों के पास न तो कोई जमाबंदी है और ना ही कोई खसरा नंबर दर्ज है। सालासर ब्रांच में इन 71 किसानों को 12-12 लाख रुपए यानी कुल 9 करोड़ रुपए मिलने थे, जिसकी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। किरोड़ी मीणा ने कहा कि मैंने बैंक मैनेजर से फसल बीमा से संबंधित लिस्ट मांगी है, लेकिन मैनेजर ने कोई लिस्ट नहीं दी। मीणा ने मैनेजर से कहा कि जब तक आप मुझे इन 71 लोगों के डॉक्यूमेंट नहीं देंगे तब तक मैं यहां से नहीं जाऊंगा।

बैंक मैनेजर ने मांगा समय

इधर, ब्रांच मैनेजर उमेश कुमार सारस्वत ने मंत्री से कहा कि मेरे पास अभी डॉक्यूमेंट नहीं हैं। एक दो दिन का समय चाहिए। ई-मेल या हार्ड कॉपी आपके ऑफिस में भेज देंगे। इस पर मीणा ने कहा कि आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, देंगे कहां से। ब्रांच मैनेजर उमेश कुमार सारस्वत ने मामले को लेकर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery