Thursday, January, 29,2026

लूणकरणसर में पत्नी की हत्या कर 24 घंटे बाद फंदे पर झूला पति

बीकानेर: लूणकरणसर के कालवास गांव में बुधवार को पति ने पत्नी की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। मर्डर के बाद करीब 24 घंटे तक पति शव के आस-पास घूमता रहा। इसके बाद खुद फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आंगन में महिला जीतो देवी (55) का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला, जबकि पति धनपत बावरी (60) दूसरे कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का शव एक-दो दिन पुराना है। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। सीओ रणवीर सिंह ने बताया कि पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि पति-पत्नी के बीच 19 जनवरी
की रात करीब 11 बजे झगड़ा हुआ था। दोनों के एक-दूसरे पर चिल्लाने की आवाज घर से बाहर भी आ रही थी। 20 जनवरी की सुबह धनपत ही दिखा था। उसकी पत्नी को किसी ने नहीं देखा।

पत्नी पर शक करता था पति

लूणकरणसर सीओ रणवीर सिंह ने बताया कि धनपत बावरी अपनी पत्नी जीतो के साथ कालवास में रहता था। उसके दो बेटे हैं, जिनमें एक खारी गांव में तथा दूसरा खेत में रहता है। बताया जा रहा है कि धनपत को पत्नी पर शक था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। आशंका है कि इसी शक के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि धनपत नशा करता था।

बेटे ने ईंट से सिर पर वार कर की मां की हत्या

धौलपुर। राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसई धीयाराम गांव में बुधवार को एक बेटे ने बीच सड़क पर ईट से ताबड़तोड़ वार कर मां की हत्या कर दी। बेटा तब तक मां पर वार करता रहा, जब तक मां की मौत नहीं हो गई। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाना अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सोनदेई (55) पत्नी स्व. किशन सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि महिला के छोटे बेटे संजय ने सुबह साढ़े 6 बजे मां से हुए विवाद के बाद ईट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे महिला सोनदेई की मौत हो गई। आरोपी युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उसका पिछले दो साल से इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है। आरोपी
युवक मजदूरी करता है। ग्रामीणों ने बताया कि सोनदेई के बड़े बेटे सुरेंद्र की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। जबकि बेटी सीमा की शादी हो चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery