Thursday, June, 26,2025

अभावों में पढ़ने वाले सरकारी स्कूलों के बच्चे मार रहे बाजी: मदन दिलावर

कोटा: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा में सभी संकायों में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम मंगलवार को ज्ञान ज्योति कॉन्वेन्ट स्कूल सभागार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर दिलावर ने कहा कि आज जिन बच्चों का सम्मान किया गया है, उनमें 12वीं कक्षा के तीनों संकायों में 93 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 152 बच्चे सरकारी स्कूलों से और 113 बच्चे निजी स्कूलों से हैं। यह परिणाम दर्शाता है कि अभावों में पढ़ने वाले सरकारी स्कूलों के बच्चे अब निजी स्कूलों के बच्चों से भी बाजी मार रहे हैं। कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। दिलावर ने छात्राओं के अच्छे परीक्षा परिणाम पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारी बालिकाएं आज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। वे वायु सेना में भर्ती होकर लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं तो थल सेना में में भी अपना पराक्रम दिखा रही हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चर्चा में आई कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान में दुश्मनों के दांत खट्टे करने में हमारी बहनें भी पीछे नहीं रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery