Wednesday, November, 26,2025

घर में सो रहे 2 चचेरे भाई जिंदा जले, तीसरा गंभीर झुलसा

बाड़मेर: ग्रामीण थाना इलाके के जस्तानियों की ढाणी भाड़खा में रविवार अलसुबह कमरे में सो रहे 2 चचेरे भाई जिंदा जल गए, जबकि तीसरा गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर मौके पर एएसपी जसाराम बोस, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आ रहा है। भाड़खा सरपंच ने बताया कि जस्तानियों की ढाणी निवासी देवीलाल शनिवार रात को अपने भाई शंकराराम के घर पर गए हुए थे। रात को देवीलाल वहीं खाना खाकर सो गया। उनके साथ बेटा जसराज (21) भी था। जसराज चचेरे भाई अरुण (19) पुत्र शंकराराम, राजूराम (12) पुत्र पुरखाराम के साथ अलग कमरे में सो गया। रविवार सुबह करीब 5 बजे अचानक कमरे में आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिवार के सदस्य भागते हुए आए। बाद में दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अरुण और राजूराम जिंदा जल चुके थे। जसराज झुलस गया।

अधजले बेटे ने बताया- भाई जल रहे हैं

पिता देवीलाल ने बताया कि सुबह अचानक कमरे में आग लग गई थी। बेटा जसराज अधजला भागते हुए मेरे पास आया और बोला कि पापा कमरे में आग लग गई। भाई अरुण और राजूराम जिंदा जल रहे हैं। ये सुनकर सबके होश उड़ गए। इसके बाद घर की महिलाएं चिल्लाते हुए पहुंची। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद जसराज को बाहर निकालकर बाड़मेर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। मृतकों में शामिल अरुण मुंबई में प्लास्टिक कप बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। दीपावली पर वह गांव आया हुआ था। राजूराम 7 वीं कक्षा में पढ़ता था।

150 मीटर के एरिया में हैं तीनों भाइयों के मकान

भाड़खा जस्तानियों की ढाणी निवासी शंकराराम, पुरखाराम और देवीलाल तीनों भाई हैं। तीनों भाई 100-150 मीटर एरिया में अलग-अलग घरों में परिवार के साथ रहते हैं। शंकराराम के 2 बेटे हैं। इसमें अरुण की जलकर मौत हो गई। पुरखाराम के भी 2 बेटे हैं। इसमें से राजूराम की जान चली गई है। देवीलाल का इकलौता बेटा जसराज है। वह गंभीर रूप से झुलस गया।

आग लगने से महिला जिंदा जली

श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में कारगिल पार्क के पास वार्ड 16 में शनिवार रात को कमरे में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई। महिला अपने घर में सो रही थी। इस दौरान कमरे में अचानक आग लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला जल चुकी थीं। महिला की पहचान मधु बब्बर उर्फ ममता (57) के रूप में हुई है। महिला के बेटे यश बब्बर ने बताया कि परिवार शनिवार रात को खाना खाकर सो गया था। उसकी मां भी अपने कमरे में अकेली सो रही थी। रात साढ़े 12 बजे अचानक कमरे से आग की लपटें निकलने लगी। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने बर्तनों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। बाद में पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक महिला आग में झुलस चुकी थीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery