Tuesday, June, 09,2026

पाली और बीकानेर में पकड़े मादक पदार्थ

पाली/बीकानेर: पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली और बीकानेर में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पाली जिले के माण्डीगढ़ गांव में खुफिया सूचना के आधार पर एएनटीएफ और सादड़ी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस ने नरेश प्रजापत के मकान पर दबिश देकर एक बंद कमरे की तलाशी ली, जहां छह प्लास्टिक थैलियों में छिपाकर रखी गई 100.86 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स तथा 9.11 ग्राम मिलावटी पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी नरेश प्रजापत (32) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बीकानेर में जयपुर-जोधपुर बाईपास टोल प्लाजा के पास स्थित जगदम्बा होटल पर एएनटीएफ और जेएनवीसी थाना पुलिस ने छापा मारा। होटल संचालक परमाराम जाट (45) पर अवैध मादक पदार्थ कारोबार में संलिप्त होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर कट्टा लेकर भागने लगा, लेकिन प्रशिक्षित खोजी डॉग की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में कट्टे से 1.750 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा तथा नशे की बिक्री से अर्जित 11 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery