Monday, June, 01,2026

अधिक मास पूर्णिमा पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब

पुष्कर: तीर्थराज पुष्कर में अधिक मास पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र पुष्कर सरोवर में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हालांकि, धार्मिक उत्साह के बीच श्रद्धालुओं को गंदगी, जल संकट और यातायात अव्यवस्था जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। अधिक मास पूर्णिमा के अवसर पर पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। स्नान, दान-पुण्य, पूजा-अर्चना और मंदिरों में दर्शन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। ब्रह्मा मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिली। तीर्थ पुरोहित सतीश चंद्र तिवाड़ी ने बताया कि अधिक मास, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, तीन वर्ष में एक बार आता है और इसकी पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

इस दिन स्नान, दान और पितरों के निमित्त तर्पण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच व्यवस्थाओं की कमी भी साफ नजर आई। कई घाटों पर गंदगी के ढेर लगे मिले और आवारा पशुओं की मौजूदगी से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। दौसा से स्नान के लिए आई श्रद्धालु गंगा देवी ने बताया कि घाटों की सफाई व्यवस्था बेहद खराब थी और आवारा पशुओं के कारण स्नान करना भी कठिन हो रहा था।

सरोवर में पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप बंद

इधर, तीर्थ पुरोहित संघ की ओर से पूर्व में सरोवर तक बीसलपुर और ट्यूबवेल का पानी पहुंचाने की मांग की गई थी, लेकिन पूर्णिमा के दिन सरोवर में पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप बंद मिले। इससे श्रद्धालुओं और पुरोहितों में नाराजगी देखी गई।

स्थानीय लोगों का आरोप... प्रशासन की तैयारियां पर्याप्त नहीं

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्व को देखते हुए प्रशासन ने पर्याप्त तैयारियां नहीं की, जिसके कारण श्रद्धालुओं को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था भी चरमराई रही। मोतीसर मार्ग पर जलभराव के कारण रास्ता प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को लंबा चक्कर लगाकर पुष्कर पहुंचना पड़ा। कस्बे के अंदर और बाहर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery