Tuesday, November, 25,2025

टाइगर सफारी किए बिना ही रणथंभौर से लौटीं प्रियंका गांधी

सवाई माधोपुर: निजी यात्रा पर रणथंभौर आईं कांग्रेस महासचिव व वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को दिल्ली लौट गईं। प्रियंका गांधी 29 सितंबर को अपने बेटे रिहान और बेटी मिराया के साथ रणथंभौर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने किसी भी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लिया, पूरा समय अपने परिवार के साथ ही बिताया।

सूत्रों के अनुसार उनका यह दौरा पूरी तरह निजी रहा। उन्होंने किसी कांग्रेसी नेता या कार्यकर्ता से मिलने से परहेज किया। रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघों और अन्य वन्यजीवों की सफारी करने के बजाय उन्होंने अधिकांश समय होटल में ही बिताया। पूरा गांधी परिवार अक्सर यहां टाइगर सफारी के लिए आता रहा है। प्रियंका गांधी भी कई बार परिवार के साथ छुट्टियां मनाने रणथंभौर पहुंचती रही हैं। इस बार उनका प्रवास केवल विश्राम और परिवार के साथ समय बिताने तक सीमित रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery