Wednesday, April, 08,2026

पिकअप-बाइक की भिड़ंत, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

प्रतापगढ़: सुहागपुरा थाना क्षेत्र में एनएच 56 पर रविवार दोपहर एक पिकअप और बाइक की टक्कर में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप हाईवे से नीचे उतरकर खेत में पलट गई, जिससे उसका चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया कि पीपलखूंट के डूंगलावाणी निवासी जीवन (35), उसकी पत्नी चंपा (30) और उनका मित्र गुड्डू (26) एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

इसी दौरान बांसवाड़ा से प्रतापगढ़ की ओर आ रही मुर्गियों से भरी एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए खेत में पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जीवन, चंपा और गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक असलम खान को प्राथमिक उपचार के बाद मध्यप्रदेश के मंदसौर रेफर कर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery