Wednesday, November, 05,2025

तस्कर की 2.26 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज

प्रतापगढ़: राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक तस्कर की 2.26 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज की है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ (1) के तहत यह प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था, जिसे मंजूरी के बाद यह कार्रवाई की गई। एसपी आदित्य ने बताया कि 23 अप्रैल को उप निरीक्षक निर्भय सिंह व उनकी टीम ने 2 किलो 25 ग्राम अफीम के साथ बुद्धाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह अफीम उसे गोमाना निवासी देवीसिंह सौंधिया ने अपने न्यू आशीर्वाद होटल पर दी थी। अनुसंधान में सामने आया कि देवीसिंह एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर है, जिसके खिलाफ पहले से ही तस्करी के 6 मामले दर्ज हैं। वह घटना के बाद फरार था, जिसे पुलिस ने 30 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि देवीसिंह पर धमोतर थाने में डकैती की तैयारी और धोलापानी थाने में जेजे एक्ट व बाल श्रम अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज हैं।

काली कमाई से बनाई संपत्ति

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने जब देवीसिंह की संपत्तियों की वित्तीय जांच की, तो सामने आया कि उसने अपनी अवैध कमाई से ग्राम जाखमिया के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2.20 करोड़ रुपए की लागत से एक आलीशान होटल पत्नी शांतिबाई के नाम पर खरीदा था। इसके अलावा उसने 5.50 लाख रुपए का पिकअप वाहन स्वयं के नाम और 1.30 लाख रुपए की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल अपने पुत्र अर्जुन सिंह के नाम पर खरीदी थी। कुल संपत्ति का बाजार मूल्य 2.26 करोड़ रुपए आंका गया। 11 अक्टूबर को थानाधिकारी प्रवीण टांक द्वारा भेजे गए फ्रीजिंग प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली ने मंजूरी दी। इसके बाद इन संपत्तियों को फ्रीज किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery