Thursday, March, 12,2026

ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई... करंट से पिता-पुत्र की मौत

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के खरखड़ा गांव में खेत में काम करते समय करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ट्रॉली से खेत में खाद डाल रहे थे, तभी ट्रॉली ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गई और दोनों करंट की चपेट में आ गए।

पुलिस के अनुसार खरखड़ा निवासी गोवर्धन डांगी (60) अपने बेटे नरेंद्र डांगी (25) के साथ मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खेत में देशी खाद डालने का काम कर रहे थे। इस दौरान ट्रॉली से खाद फैलाते समय ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का झूलता तार ट्रॉली से टच हो गया। करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को तुरंत अरनोद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नरेंद्र की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और तीन महीने पहले ही उसके घर बेटी का जन्म हुआ था। परिवार का मुख्य सहारा कृषि ही है और गोवर्धन के अन्य बेटे भी खेती का काम करते हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द झूलते तारों को ठीक कराने की मांग की है। सूचना मिलने पर अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery