Friday, June, 27,2025

आरोपी को पकड़ा तो भीड़ का थाने पर पथराव, 13 गिरफ्तार

पोकरण (जैसलमेर): जैसलमेर जिला पुलिस ने पोकरण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक महंत प्रताप पुरी की तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और उसके बाद पुलिस थाने पर हुए हंगामे व पथराव के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सुधीर चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति रहेगी। वहीं, थाने पर पथराव कर रही भीड़ को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा। साथ ही, उत्पात मचाने के मामले में 40 लोगों को नामजद किया है।

जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि 21 जून को पोकरण में आयोजित राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थीं। इनमें विधायक महंत प्रताप पुरी की तस्वीरें भी शामिल थीं, जिन पर कुछ लोगों ने अमर्यादित टिप्पणियां की थीं। मामले में शिकायत मिलने के बाद पोकरण पुलिस ने पोकरण कस्बे से गोमट निवासी रफीक को रविवार रात करीब 9 बजे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए रात करीब 10:30 बजे गोमट गांव की सरपंच का पति फिरोज खान लगभग 60 लोगों के साथ पोकरण थाने पहुंचा। पुलिस की समझाइश के बावजूद वे लोग नहीं माने और थाने पर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि, इस पथराव में किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है।

40 लोग उत्पात और शांति भंग के आरोप में नामजद

एसपी ने बताया कि इस मामले में राजकार्य में बाधा पहुंचाने और उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने फिरोज खान समेत मौके से 19 लोगों को डिटेन किया था। पूछताछ के बाद 13 लोगों की संलिप्तता पाई गई, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की लाठीचार्ज करना पड़ा। दरअसल, फिरोज खान के नेतृत्व में पहुंचे लोग हिरासत में लिए गए आरोपियों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे थे। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। 40 लोगों को शांतिभंग करने व उत्पात मचाने के आरोप में नामजद किया गया है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस आई एक्शन में

मामले की शुरुआत 22 जून को तब हुई, जब पोकरण विधायक के कार्यालय से फतेह सिंह ने पोकरण थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में विधायक पोकरण की योग क्रियाओं की तस्वीरों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने फेसबुक और वॉट्सएप ग्रुप में अभद्र भाषा में गलत कमेंट किए, जिससे महत के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इन कमेंट्स में रफीक खां मेहर वगैरह का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई।

देर रात एसपी पहुंचे पोकरण

घटना की जानकारी मिलते ही जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी रविवार देर रात पोकरण पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। एसपी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी धार्मिक या सामाजिक व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery