Thursday, January, 29,2026

अमूर्त विरासत देती है हमारी पहचान को आकार: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमूर्त विरासत समाज की नैतिक और भावनात्मक यादों को संजोए रखती है। उन्होंने विश्व की सांस्कृतिक विविधता को बचाने के लिए इसके संरक्षण का आग्रह किया। राष्ट्रीय राजधानी में लाल किला परिसर में आयोजित यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए अंतर-सरकारी समिति (आईसीएच) के 20वें सत्र में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधियों के लिए मोदी का लिखित संदेश रविवार को इसके उद्घाटन समारोह के अवसर पर पढ़ा गया। यह पहली बार है, जब भारत यूनेस्को पैनल के किसी सत्र की मेजबानी कर रहा है। इसका आयोजन 13 दिसंबर तक किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने पढ़ा। पीएम मोदी ने कहा कि अमूर्त विरासत पहचान को आकार देती है, सद्भाव को बढ़ावा देती है, अपनेपन की भावना को मजबूत करती है और पारंपरिक ज्ञान का प्रसार करती है, जो किताबों में नहीं मिलता। यह विभिन्न समुदायों को पीढ़ियों तक बांधती है और तेजी से बदलती दुनिया में निरंतरता की भावना प्रदान करती है। उन्होंने सत्र में शामिल लोगों से कहा, आप न केवल अपने राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि उन जीवंत परंपराओं, कहानियों और ज्ञान का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, जो मानवता को समय के साथ विरासत में मिली है।

अमूर्त विरासत में हैं समाज की भावनात्मक यादें

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सभ्यतागत यात्रा इस समझ से आकार लेती रही है कि संस्कृति न केवल स्मारकों या पांडुलिपियों से समृद्ध होती है, बल्कि त्योहारों, अनुष्ठानों, कलाओं तथा शिल्प कौशल जैसी लोगों की रोजमर्रा की अभिव्यक्तियों से भी समृद्ध होती है। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि अमूर्त विरासत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें समाज की नैतिक और भावनात्मक यादें संजोई होती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम प्राचीन विरासत और आधुनिक आकांक्षाओं के बीच सेतु की तरह हैं। आधुनिकीकरण, शहरीकरण, संघर्ष और सांस्कृतिक विघटन के कारण बहुमूल्य परंपराएं लुप्त हो सकती हैं।

संरक्षण पर दिया जोर

पीएम मोदी ने कहा कि अमूर्त विरासत का संरक्षण विश्व की सांस्कृतिक विविधता को बचाने के समान है। इसकी सुरक्षा के लिए साझा वैश्विक ढांचे के निर्माण में यूनेस्को ने परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है। इस मौके पर मुख्य अतिथि विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अल-एनानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मंच पर मौजूद थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery