Monday, April, 21,2025

जवान रामचंद्र को ढाई साल की बेटी और भाई ने दी मुखाग्नि

फलोदी: जम्मू-कश्मीर के सांबा में ट्रेन की छत पर करंट लगने से जिंदगी गंवाने वाले फलोदी निवासी सेना के जवान रामचंद्र चौधरी का बुधवार दोपहर उनके पैतृक गांव श्रीकृष्णनगर-धर्मादा टांका की ताजाणियों की ढाणी में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान की ढाई साल की बेटी दीक्षा और भाई भगवानाराम ने मुखाग्नि दी। इससे पहले जवान की पार्थिव देह ला रही एंबुलेंस का रास्ता गांव से 4 किमी पहले ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने रोक लिया। ग्रामीणों ने जवान को शहीद का दर्जा और गार्ड ऑफ ऑनर देने की मांग रखी। करीब चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चौधरी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देने की मांग पर सहमति बनी। इसके लिए पोकरण से मंगाई सेना की बड़ी गाड़ी में दोपहर एक बजे तिरंगा यात्रा शुरू हुई। करीब 4 किमी लंबी यात्रा जवान के पैतृक गांव पहुंची। यहां अंतिम दर्शन के बाद जवान के परिवार की पैतृक जमीन पर अंतिम संस्कार किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery