Saturday, June, 13,2026

पीबीएम अस्पताल प्रकरण पर भड़के चिकित्सा मंत्री खींवसर

बीकानेर: पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की डिलीवरी के बाद किडनी फेल होने और महिलाओं की हालत बिगड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पत्रकारों के सवालों पर नाराज नजर आए और उन्होंने कई तीखे बयान दिए, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है। मंत्री ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों में से कुछ की स्थिति पहले से ही गंभीर होती है और 1000 में से 2 की मौत हो जाती है, जिसे उन्होंने सामान्य प्रक्रिया बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश मरीज ठीक होकर लौटते हैं, लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया जाता। प्रसूताओं की स्थिति पर पूछे गए सवालों के जवाब में मंत्री ने कहा कि सभी महिलाएं पहले से बीमार थीं और डिलीवरी के कुछ घंटे बाद उनकी हालत बिगड़ी। मंत्री खींवसर ने इस दौरान सवाल का जवाब देने के लिए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (एसपीएमसी) के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा को बुलाते हुए कहा कि 'आप ही बताइए कैसी हालत में आई थीं, पैदल चलकर नाचती आई थीं या बीमार होकर आई थीं'? उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण, विटामिन की कमी और डिहाइड्रेशन को संभावित कारण बताया और जांच जारी होने की बात कही।

लाठीचार्ज पर गहलोत ने सरकार को घेरा

जयपुर। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की किडनी खराब होने के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ी निंदा की है। गहलोत ने कहा कि देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशनाराम सियाग और शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के नेतृत्व में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना विपक्ष का अधिकार है।

मंत्री की बैठक के बाहर कांग्रेस-पुलिस में झड़प

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की बिगड़ी हालत और कथित लापरवाही के मामले ने गुरुवार को राजनीतिक तूल पकड़ लिया। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के दौरे के दौरान अस्पताल परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवर कूकना को हिरासत में लिया। मंत्री ने एसपी मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है। एक प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य मरीजों में सुधार बताया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery