Friday, June, 27,2025

55 की उम्र में 125 किमी की दंडवत परिक्रमा

भरतपुर: ब्रज क्षेत्र में एक ऐसी जीवंत साधना देखने को मिल रही है, जिसने आस्था की नई परिभाषा दी है। दरअसल, गिरिराज महाराज (गोवर्धन) की परिक्रमा को समर्पित एक अनन्य भक्त, 55 वर्षीय पप्पूराम, उत्तर प्रदेश के टॉटपुर गांव से 125 किलोमीटर लंबी दंडवत परिक्रमा पर निकले हैं। जहां इस उम्र में शरीर विश्राम चाहता है, वहीं पप्पूराम हर कदम पर जमीन को नमन करते हुए दंडवत करते हैं और फिर अगला चरण बढ़ाते हैं। उनके शरीर की थकावट को प्रभु भक्ति की ऊर्जा मात देती है।

बस गिरिराज की कृपा चाहिए

पप्पूराम कहते हैं कि मुझे न दौलत चाहिए, न संतति, न प्रतिष्ठा। बस गिरिराज जी की कृपा चाहिए। उनके लिए यह परिक्रमा कोई बाहरी यात्रा नहीं, बल्कि आत्मा की गिरिराज में पूर्ण समर्पण की प्रक्रिया है। हर दिन वे करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। गर्मी, धूल, कांटे और थकान सब कुछ आस्था के सामने नतमस्तक है। रास्ते में श्रद्धालु उन्हें प्रणाम करते हैं, जल व फल अर्पित करते हैं और इस सेवा को सौभाग्य मानते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery