Saturday, April, 25,2026

ज्वेलर ने दी जान, छोटे भाई ने की सुसाइड की कोशिश

जोधपुर/पाली: पाली जिले के सोजत क्षेत्र में चेन्नई पुलिस की पूछताछ से परेशान एक 24 वर्षीय ज्वेलर ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसके छोटे भाई ने भी डर के चलते सुसाइड की कोशिश की। घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया और वे जोधपुर एम्स में धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के मोड़ पट्टा इलाके के रहने वाले ज्वेलर वरदाराम और उसका छोटा भाई बुधाराम सोने-चांदी के खरीद-बिक्री का काम करते थे। चेन्नई में एक ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के मामले में वरदाराम का नाम केवल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के कारण सामने आया था। इसी सिलसिले में चेन्नई पुलिस के दो कान्स्टेबल 21 अप्रैल को सोजत पहुंचे और वरदाराम को थाने ले जाकर कई घंटों तक पूछताछ की। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान वरदाराम को लगातार डराया-धमकाया गया। वहीं, मृतक की पत्नी किरण देवी ने रिपोर्ट में बताया कि 22 अप्रैल को चेन्नई के ज्वेलर ने वरदाराम को होटल में बुलाकर एक किलो सोना देने का दबाव बनाया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

भाई को वॉइस मैसेज भेजकर बताई पूरी घटना

मानसिक दबाव से परेशान होकर वरदाराम ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। मरने से पहले उसने अपने भाई बुधाराम को वॉइस मैसेज भेजकर पूरी घटना बताई। मैसेज सुनते ही घबराए बुधाराम ने भी ब्यावर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों भाइयों को गंभीर हालत में जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान वरदाराम की मौत हो गई, जबकि बुधाराम का उपचार जारी है।

मारपीट और जमीन कुर्क करवाने की धमकी देने का आरोप

परिजनों ने चेन्नई पुलिस पर मारपीट और जमीन कुर्क करवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में ज्वेलर, दो कान्स्टेबल सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery