Tuesday, November, 25,2025

आक्रोशित भीड़ का पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज कर खदेड़ा

पाली: आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर रानी कस्बे के बालराई गांव में शुक्रवार को महापड़ाव पर बैठे लोगों ने ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे जाम कर पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदशनकारियों को खदेड़ा। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पथराव में एक कांस्टेबल घायल हो गया।

पथराव के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया। करीब एक घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण रही और ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर लंबा जाम लग गया। शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन की राष्ट्रीय पशुपालक संघ और डीएनटी (घुमंतु, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त) संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। आईजी राजेश मीणा और एसपी आदर्श सिधु भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

एडीएम बोले- दो बार हाईवे जाम करने की कोशिश की थी

बाली एडीएम शैलेंद्र सिंह चारण ने बताया कि दिन में 2 बार हाईवे जाम करने की कोशिश की गई। इस दौरान हमने समझाइश का प्रयास किया। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने, तो हल्का बल प्रयोग कर उनको खदेड़ा। फिलहाल मौके पर शांति है।

डीएनटी मंत्रालय की मांग को लेकर प्रदर्शन

राष्ट्रीय पशुपालक संघ व राजस्थान में डीएनटी (घुमंतु, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त) संघर्ष समिति की ओर से 10 प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार को बालराई गांव के पास हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने महापड़ाव डाल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह देवासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग हाईवे पर आ गए। पुलिस ने उनसे कई दौर की वार्ता की और समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस हाईवे पर ट्रैफिक शुरू करवाने पहुंची तो भीड़ में से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को हाईवे से खदेड़ा।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा... स्टेट हाईवे जाम, विरोध-प्रदर्शन

सीकर। हरमाड़ा डंपर हादसे में सीकर के एक ही परिवार में चौथी मौत के बाद शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वर्षा बुनकर की मौत के बाद शव दोपहर बाद अजीतगढ़ के सिपुर गांव पहुंचा। इसी दौरान सिपुर मोड़ पर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए शाहपुरा-अजीतगढ़ स्टेट हाईवे जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे में वर्षों के पिता, चाचा और बहन की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने 50-50 लाख रुपए मुआवजा व परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की। सूचना पर शाहपुरा विधायक मनीष यादव, तहसीलदार जगदीश बैरवा और अजीतगढ़ पुलिस उपाधीक्षक उमेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब पांच घंटे के विरोध-प्रदर्शन के बाद परिजनों व प्रशासन के बीच मांगों पर सहमति बनी। इसमें मृतक परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी, आवास के लिए दो भूखंड आवंटन व सरकारी योजनाओं में अधिक से अधिक आर्थिक सहायता देने की बात कही गई। तहसीलदार जगदीश बैस्वा व अजीतगढ़ प्रथान शंकर लाल यादव के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery