Monday, March, 16,2026

युवक का अपहरण कर 2 करोड़ के गहने लूटे

सेवाड़ी (पाली): पाली के फालना थाना क्षेत्र में बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हथियारबंद लुटेरों ने हाईवे पर चलती बाइक को टक्कर मारकर युवक का अपहरण कर लिया और करीब दो करोड़ रुपए कीमत के सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बेडल-पैरवा मार्ग पर हुई। टिपरी निवासी जणवा जगाराम चौधरी बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से आई गुजरात नंबर की कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सड़क पर गिरते ही बदमाशों ने युवक पर पिस्टल तान दी और कुछ ही सेकेंड में उसे जबरन कार में डाल लिया। बदमाश युवक को आहोर-तखतगढ़ के बीच सुनसान इलाके में ले गए, जहां उससे डेढ़ किलो सोने के गहने लूट लिए और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। जिलेभर में नाकाबंदी की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery