Thursday, March, 12,2026

पाली में कुत्ते का आतंक एक घंटे में 7 लोगों को काटा

पाली: शहर के अंबेडकर सर्किल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कुत्ते ने अचानक आतंक मचा दिया और करीब एक घंटे के भीतर सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बचाव के दौरान लोगों ने लाठी-पत्थरों से कुत्ते को भगाने का प्रयास किया, जिससे लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार सोमनाथ मंदिर रोड बड़ा बास निवासी सुखीदेवी (62) पत्नी कानाराम पंवार मंगलवार सुबह आदर्श नगर स्थित शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। अंबेडकर सर्किल के पास अचानक कुत्ते ने उनके पैर को पकड़कर काट लिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग बचाने पहुंचे, लेकिन कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया। बाद में लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान हिम्मतनगर-बी निवासी कानदास (42) पुत्र मथुरादास शीतला माता मेले के लिए अपनी अस्थायी दुकान का सामान लेकर आदर्श नगर जा रहे थे। कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया और हाथों में काट लिया। हमले में उनके बाएं हाथ की एक अंगुली गंभीर रूप से घायल हो गई। अंबेडकर सर्किल के पास सफाई कर रहे बापूनगर विस्तार निवासी अनिल पुत्र श्यामलाल वाल्मीकि, श्रवण सहित अन्य लोगों को भी कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। घायलों को तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery