Tuesday, July, 21,2026

साहब मेरी 6 भैंसे चोरी हो गई हैं, ढूंढवा दीजिए...

पाली: जिले में पशु चोरी का एक अनोखा मामला आईजी की जनसुनवाई में पहुंचा। जवड़िया गांव निवासी विक्रम पटेल ने आईजी सत्येन्द्र सिंह से अपनी छह चोरी हुई भैंसों और दो जर्मन शेफर्ड डॉग को तलाशने की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया कि 4 माह पहले उसके फार्म हाउस से छह भैंसें चोरी हो गई थीं, जिनकी बाजार कीमत करीब छह लाख रुपए है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद अब तक पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। विक्रम पटेल ने बताया कि वह शिव नगर, मंडिया रोड का निवासी है और जवड़िया गांव के पास स्थित अपने फार्म हाउस पर पशुपालन का कार्य करता है। घटना के समय भैंसें खुले में चर रही थीं, तभी अज्ञात चोर उन्हें ले गए। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर संदेह जताते हुए पुलिस को इसकी जानकारी भी दी है। उन्होंने बताया कि फार्म हाउस की सुरक्षा के लिए रखे गए दो जर्मन शेफर्ड डॉग भी डेढ़ माह पहले चोरी हो गए। आईजी सत्येन्द्र सिंह ने अधिकारियों को मामले की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery