Monday, March, 16,2026

भैंस चरा रहे पशुपालक पर दो भालुओं ने किया हमला... घायल

पाली: जिले में भालुओं के हमले का मामला सामने आया है। देसूरी उपखंड क्षेत्र के सुमेर गांव में रविवार को भैंस चराने गए एक 48 वर्षीय पशुपालक पर दो भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। हमले में पशुपालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सुमेर गांव निवासी नधाराम पुत्र हीराराम देवासी दोपहर में वरणा नाड़ी के निकट भैंस चरा रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक निकले दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भालुओं ने नथाराम के चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच लिया। भालुओं के हमले की सूचना मिलने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाया

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह भालुओं को वहां से भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल नथाराम को देसूरी राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे उदयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।

घटना के बाद वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

भालुओं के हमले की घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को अकेले जंगल या नाड़ी क्षेत्र में नहीं जाने तथा समूह में ही पशु चराने जाने की सलाह दी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में वन्यजीव गतिविधियां बढ़ी है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

गांव में दहशत का माहौल

गौरतलब है कि क्षेत्र में समय-समय पर तेंदुए, बाघ और भालुओं के हमलों की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही चिता का विषय बनती जा रही है। फिलहाल घायल पशुपालक का उदयपुर में उपचार जारी है और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery