Thursday, June, 26,2025

नारी शक्ति के संकल्प और सम्मान की गर्जना है ऑपरेशन सिंदूरः बिरला

कोटा: अपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य के सम्मान में शुक्रवार को कोटा शहर में एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रामपुरा स्थित ऐतिहासिक पीपल पेड़ के समीप भारत माता एवं शहीद जवानों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं हाथों में तिरंगा लहराकर किया।

यह आयोजन 'राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु नागरिक कार्यक्रम' के तहत हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, युवाओं एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह आयोजन केवल एक रैली नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जब-जब तिरंगा लहराता है, तब-तब हमारी आत्मा, अस्मिता और बलिदान की परंपरा भी लहराती है। यह तिरंगा उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने सीमा पर राष्ट्र के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया। बिरला ने ऑपरेशन सिंदूर को केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की नारीशक्ति के संकल्प और सिंदूर की रक्षा का प्रतिशोध बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की धरती पर आतंक के गढ़ों को ध्वस्त कर भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्र की बेटियों की ओर उठी हर नजर का जवाब अब सीमा पार से मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत शांति और करुणा का पक्षधर है, लेकिन जब मातृभूमि पर संकट आता है, तो भारत सुदर्शन भी उठा सकता है। बिरला ने आह्वान किया कि हर नागरिक अपने-अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करे, यही सच्ची श्रद्धांजलि है उन सैनिकों को, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में अपना सर्वस्व अर्पित किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा स्थित कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हमारा सतत प्रयास है कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ हो। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें रोजमर्रा की परेशानियों से लेकर प्रशासनिक शिकायतें तक शामिल थीं। लोकसभा अध्यक्ष ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery