Tuesday, August, 12,2025

कोटा और बूंदी को देश का सबसे स्वच्छ और हरा-भरा क्षेत्र बनाएंगे: ओम बिरला

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रेलवे अस्पताल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने रेलकर्मियों व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र ने अपने गांव, वार्ड और शहर को देश का सबसे स्वच्छ और हरा-भरा क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक प्रयासों का हिस्सा बन रहा है और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियान जनआंदोलन का रूप ले चुके हैं।

कोटा स्टेशन में होंगे विश्वस्तरीय बदलाव

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर कहा कि आगामी वर्ष तक स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए न्यू कोटा (डकनिया) स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य भी इस साल पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोटा में पिट लाइन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है, जिसका काम एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। इससे नई ट्रेनों के संचालन में आने वाली तकनीकी बाधाएं दूर होंगी। साथ ही, मेमू ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाकर दैनिक यात्रियों को और अधिक सुविधाएं दी जाएंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery