Thursday, January, 29,2026

युवा तय करेंगे विकसित भारत की दिशाः ओम बिरला

जोधपुर: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि माहेश्वरी समाज का इतिहास देश के आर्थिक, सामाजिक और राष्ट्रीय परिवर्तन से गहराई से जुड़ा रहा है। समाज ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण और आर्थिक विकास तक हर दौर में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

लोकसभा अध्यक्ष ने जोधपुर में आयोजित तीन दिवसीय माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो को संबोधित करते हुए कहा कि माहेश्वरी समाज की गौरवशाली परंपरा सेवा, समर्पण और त्याग पर आधारित रही है। भगवान महेश के आदशों से प्रेरित होकर समाज सदैव सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के भाव से कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि जब भारत विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, ऐसे समय में समाज के युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं को शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और नवाचार के माध्यम से देश को नई दिशा देने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

बिरला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश-विदेश में बसे माहेश्वरी समाज के युवा विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा, शिक्षा और उद्योग जैसे क्षेत्रों में नवाचार के जरिए लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। यही नवाचार भारत की नई शक्ति बनेगा। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज की संख्या भले ही कम हो, लेकिन उसकी प्रतिष्ठा और प्रभाव व्यापक है। वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। आज समय देश के लिए बलिदान का नहीं, बल्कि परिश्रम, नवाचार और जिम्मेदारी का है। सभी समाजों को आत्ममंथन करना होगा कि बदलते भारत में उनका योगदान क्या है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य आज के विचारों और प्रयासों से तय होगा। युवाओं को उद्योगों, स्टार्टअप्स और रोजगार सृजन से जोड़ते हुए देश के विकास में सहभागी बनाना होगा।

श्रीकृष्ण जैसा शिक्षक और अर्जुन जैसा श्रद्धालु कोई नहीं: शेखावत

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इतिहास और धर्म में भगवान श्रीकृष्ण जैसा महान शिक्षक और अर्जुन जैसा श्रद्धालु कोई नहीं रहा। उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध से पूर्व अर्जुन के संशय को श्रीकृष्ण ने गीता के 700 श्लोकों के माध्यम से कर्तव्यबोध में परिवर्तित किया और अंततः अपने विराट रूप के दर्शन कराकर अर्जुन को आत्मबल और दृढ़ संकल्प प्रदान किया। शेखावत शुक्रवार को माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्रीकृष्ण के विराट दर्शन से अर्जुन के भीतर नया आत्मविश्वास जागा, उसी प्रकार यह माहेश्वरी महाकुंभसमाज के युवाओं में लक्ष्यबोध, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा। माहेश्वरी समाज द्वारा वर्ष 2030 तक 100 से अधिक सिविल सर्वेट तैयार करने और एक लाख से अधिक उद्यमिता के अवसर सृजित करने का लक्ष्य उसी 'विराट दृष्टि' का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक या सामाजिक मंच नहीं, बल्कि व्यापारिक सहयोग, प्रोफेशनल नेटवर्किंग, युवा नेतृत्व विकास, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक चुनौतियों के समाधान का प्रभावी माध्यम बनेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery