Thursday, June, 26,2025

कोटा- डकनिया स्टेशन पर उपलब्ध होगी विश्व स्तरीय सुविधाएं: बिरला

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान कोटा-बूंदी में रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कोटा के दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशन कोटा जंक्शन और डकनिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा सर्कुलेटिंग एरिया के विकास को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य का अवलोकन कर अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि दोनों स्टेशनों का कायाकल्प 350 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है और कार्य पूर्ण होने पर यह विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त होंगे। इससे कोटा शहर को नई पहचान मिलेगी। डकनिया स्टेशन पर लूप लाइन निर्माण से ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, जिससे शहरवासियों को लाभ होगा।

मजदूरों का बढ़ाया हौसला... दिए उपहार

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के बीच पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारत के नवनिर्माण में मजदूरों की मेहनत और समर्पण की अहम भूमिका रही है। बिरला ने श्रमिकों से संवाद करते हुए उनके कार्य, जीवन और प्रदेशों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के पसीने से भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। वे तमाम चुनौतियों के बीच भी अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। इस अवसर पर बिरला ने मजदूरों को उपहार भी भेंट किए, जिसे पाकर श्रमिकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उपहार मिलने से वे उत्साहित और प्रेरित नजर आए।

रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रेलवे अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद कोटा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान बिरला ने रेलवे अधिकारियों को जल्द समय पर कार्य करने के निर्देश भी दिए। बिरला ने बताया कि पुनर्विकास कार्य के उपरांत दोनों स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक और विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्टेशन के साथ-साथ स्टेशन के बाहर का बाजार सड़क और आवागमन के लिहाज से भी सुगम बनाया जा रहा है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकें। विभिन्न मार्गों के लिए लगातार शुरू की जा रही नई ट्रेनों को लेकर भी भविष्य में ऐसे प्रयास किए जाएंगे कि कोटा से यात्रियों को देश के सभी राज्यों में जाने की ट्रेन सुविधा उपलब्ध हो सकें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery