Tuesday, November, 25,2025

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से खुले समृद्धि के द्वारः बिरला

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को कोटा दौरे पर रहे, जहां उन्होंने संसदीय क्षेत्र सांगोद में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बिरला ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन और पार्क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े 29 करोड़ रुपए के कार्य क्षेत्रवासियों को समर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सांगोद के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा वर्तमान में क्षेत्र में 600 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जो आने वाले समय में विकास की दिशा
और गति को नई ऊंचाइयां देंगी। कार्यक्रम के दौरान 'सुपोषित मां अभियान' के तहत गर्भवती माताओं को पोषण किट वितरित की गई। बिरला ने कहा कि 'स्वस्थ मां-स्वस्थ शिशु' इस अभियान का मूल मंत्र है, जिसके जरिए पिछले छह वर्षों में हजारों परिवारों तक पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचाई गई है। ओम बिरला ने राष्ट्रनायक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित 'यूनिटी मार्च' में भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि पटेल जी के एकता, अनुशासन और राष्ट्रधर्म के आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते हैं। बिरला ने लोगों से आह्वान किया कि एकता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लें, और सभी मिलकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

मंडावरा को मिला 300 करोड़ का विकास पैकेज

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को संसदीय क्षेत्र कोटा के मंडावरा में 300 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़कों, पुलों, जलापूर्ति, सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं। बिरला ने कहा कि क्षेत्र में निरंतर चल रहे विकास कार्य जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ समग्र प्रगति का आधार बनेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के इस क्षेत्र से गुजरने से किसानों और स्थानीय उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे तथा आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसुविधाओं का यह विस्तार लंबे समय से 'उजाड़' की पहचान रखने वाले इस इलाके को विकास की नई पहचान देगा और क्षेत्र अब 'उजाले' की ओर अग्रसर होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery