Tuesday, April, 21,2026

सादगी व संस्कार से मजबूत होता है समाजः बिरला

बेगं/चित्तौड़गढ़: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं स्थित शक्तिपीठ जोगणिया माता मंदिर की पावन धरा पर आयोजित रावणा राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि यह क्षेत्र आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है, जहां जोगणिया माता और सांवलिया सेठ मंदिर की कृपा जन-जन को प्रेरणा देती है। ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में सादगी, संस्कार और एकता की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं।

उन्होंने रावणा राजपूत समाज की गौरवशाली परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समाज साहस, वीरता और समर्पण
के लिए जाना जाता है। हाइफा के वीर नायक मेजर दलपत सिंह का उदाहरण आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।
लोकसभा अध्यक्ष ने नवदंपतियों से आह्वान किया कि वे आपसी सम्मान, प्रेम और संस्कारों के साथ अपने नए जीवन की
शुरुआत करें। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए जोगणिया माता से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery