Thursday, June, 26,2025

बूंदी बनेगा एग्रो इंडस्ट्री का बड़ा केंद्र: बिरला

बूंदी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी कृषि उपज मंडी में 24 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने घोषणा की कि बूंदी को एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। वर्तमान में 20 से अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापना प्रक्रिया में हैं, जो आने वाले समय में और बढ़ेंगी। बिरला ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हर खेत तक पानी और हर घर तक नल का सपना शीघ्र साकार होगा। बिरला ने कहा कि बूंदी में हाइड्रोपोनिक तकनीक से 500 बीघा में खेती शुरू हो चुकी है और जल्द ही यह हजारों बीघा में फैलेगी।

फलोद्यान व पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा

लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि अमरूद, नींबू, मौसमी, नारंगी के मुफ्त पौधे किसानों को दिए जाएंगे। उन्होंने खेती के साथ फलोद्यान और पशुपालन को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंडियों को फसल आधारित विशिष्ट मंडियों में बदला जाएगा, जैसे मटर, भिंडी, मिर्च जैसी उपज के लिए विशेष मंडियां विकसित की जाएंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery