Friday, September, 26,2025

सत्य और धर्म की हमेशा होती है जीतः बिरला

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा में 132वें राष्ट्रीय दशहरे मेले का विधिवत गणेश पूजन कर शुभारंभकिया। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता और पहचान का प्रतीक है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने भव्य रामलीला और रावण दहन का जिक्र करते हुए कहा कि ये आयोजन केवल धार्मिक नहीं हैं, बल्कि यह संदेश देते हैं कि चाहे समय कितना भी बदल जाए, सत्य और धर्म की विजय हमेशा सुनिश्चित है। लोकसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मेले की शुरुआत भगवान गणेश और मां दुर्गा की आराधना के साथ हो रही है और हमें अपनी संस्कृति और परम्परा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और इसे और समृद्ध बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

नवनिर्मित सिंह द्वार का किया लोकार्पण

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा स्थित श्री आशापुरा माता जी मंदिर के नवनिर्मित सिंह द्वार का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मां के पावन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नवरात्र शक्ति, भक्ति और साधना का पर्व है, जो हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि सदियों पुराने इतिहास और हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। ओम बिरला ने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मां आशापुरा के आशीर्वाद से अपनी परंपराओं को संजोएं और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को मजबूत करें।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery