Tuesday, December, 16,2025

नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण

निवाई: शहर के वार्ड 20 भगत सिंह कॉलोनी में 80 लाख रुपए की लागत से नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक रामसहाय वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा व पार्षद परसराम कुमावत रहे। भाजपा शहर महामंत्री जयनारायण कुमावत ने बताया कि वार्डवासियों ने अतिथियों का साफा बंधाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। इसके अलावा शहर के अन्य वार्डों में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। निवाई शहर सहित विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर है। पार्षद परसराम कुमावत ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, भाजपा नेता करण सिंह, जय नारायण कुमावत, रामावतार, एडवोकेट रमेश शर्मा, हीरालाल मीणा, जीतपाल गुर्जर, रामविलास बलाई, संजय वर्मा, अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery