Thursday, January, 29,2026

नए साल के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

सीकर: नए साल के पहले दिन प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने देव दर्शन कर नए साल की शुरुआत की। खाटूश्यामजी में तीन दिन से भगवान के पट खुले हुए हैं। यहां शुक्रवार सुबह 10 बजे तक रींगस से खाटू तक का 17 किलोमीटर लंबा पैदल मार्ग तरह से नो व्हीकल जोन घोषित है। ऐसे में रींगस से श्याम बाबा के आने वाले श्रद्धालुओं को 27 पूरी किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। मंदिर में 14 लाइनें फुल हैं और पैर रखने की भी जगह नहीं है।

सांवलिया सेठ के भक्तों की भीड़ः चित्तौड़गढ़ में नए साल के पहले दिन सांवरा सेठ के दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह 4 बजे से पहुंचने लगे थे। मंगला आरती के समय भी काफी भीड़ थी। कतार में लगे श्रद्धालुओं को डेढ़ से 2 घंटे में दर्शन हो रहे थे। बाहर खड़े श्रद्धालुओं को लाइन में लगने के लिए एक से दो घंटे का इंतजार करना पड़ रहा था। शाम तक भक्तों के मंदिर आने का सिलसिला अनवरत जारी रहा।

सालासर बालाजी मंदिर में रात एक बजे पट खुलेः नववर्ष पर चूरू के सालासर बालाजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। बुधवार रात एक बजे पट खुलने के बाद सुबह 7 बजे तक करीब 70 हजार लोग दर्शन कर चुके थे। गुरुवार को दिन भर 1.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने बालाजी के दर्शन किए।

मेहंदीपुर बालाजी के लगाया 551 किलो चूरमे का भोगः दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी और सीताराम मंदिर में सजावट की गई। मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में पंडितों ने बालाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक कर सोने के चोले से बाल रूप झांकी सजाई। 56 भोग लगाया। महंत नरेशपुरी महाराज ने महाआरती कर 551 किलो चूरमे का भोग लगाया। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। भक्तों ने मंदिर में बालाजी दरबार के दर्शन किए। यहां भी भक्तों की भीड़ रही। सुबह आरती के समय मंदिर के सामने की सड़क पर करीब 300 मीटर तक श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु मंदिर के सामने डटे रहे और दर्शन के लिए कतारें लगातार बनी रहीं।

श्रीनाथजी मंदिर

राजसमंद के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सुबह साढ़े 5 से 6 बजे तक श्रद्धालुओं ने मंगला झांकी के दर्शन किए। 7.30 से 8.15 बजे तक श्रृंगार झांकी के दर्शन किए। नए साल पर भक्तों की भीड़ के चलते ग्वाल झांकी नहीं सजाई गई। इसके बाद सीधे राजभोग झांकी सजाई गई। इसके दर्शन सुबह 11.15 बजे से लगातार चल रहे हैं। दोपहर बाद 3.45 बजे उत्थापन झांकी के दर्शन शुरू हुए।

त्रिनेत्र गणेश मंदिर

सवाईमाधोपुर में नए साल पर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में दर्शनों के लिए गुरुवार अलसुबह से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। सुबह करीब 6 बजे मंदिर जाने वाले रास्ते में गाड़ियों की करीब आधा किलोमीटर लंबी कतार लग गई। काफी देर तक गाड़ियां रेगती रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery