Friday, September, 26,2025

किन्नर गुरु मधु शर्मा की गोली मारकर हत्या

नीमराना: कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को किन्नर समाज की गुरु मधु शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी टीम के साथ बधाई देने गई थी। इस दौरान गाड़ी में बैठी मधु पर बाइक से आए एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली सीधे मधु शर्मा की छाती में लगी। घटना के बाद कार में बैठे अन्य किन्नर हड़बड़ा गए। उन्होंने गाड़ी से तुरंत मधु को सचखंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद किन्नर समाज ने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा कर दिया। डीएसपी सचिन शर्मा ने बताया कि नीमराना के माधोसिंहपुरा निवासी किन्नर गुरु मधु शर्मा (60) औद्योगिक क्षेत्र में मोहलड़िया गांव के पास अपनी गाड़ी में बैठी थी। इसी दौरान बाइक पर एक बदमाश आया और मधु शर्मा पर गोली चला कर फरार हो गया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल के बाहर शाहजहांपुर और नीमराना का पुलिस बल तैनात किया गया है।

CCTV से आरोपी की पहचान की कोशिश

नीमराना एएसपी शालिनी राज ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में एक बाइकर नजर आया है। उसकी पहचान की जा रही है। संदिग्धों की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं। बदमाश को जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery