Tuesday, August, 12,2025

गाय केवल करुणा नहीं, आर्थिक सशक्तीकरण का प्रतीक भी है: शेखावत

जोधपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज के तत्वावधान में जोधपुर शहर में गी संरक्षण और गौ संवर्धन विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम रविवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित होटल लेरिया में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के गौसेवक, समाजसेवी, संत, राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। इस राष्ट्रीय कार्यशाला के मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, बीएसएफ जोधपुर के आईजी एमएल गर्ग, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी और फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा मंच पर उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में गौमाता केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जैविक खेती की रीढ़ है। उन्होंने बताया कि कैसे ब्राजील में भारत से गई गिर नस्ल की गायों ने वहां की दुग्ध क्रांति में अहम भूमिका निभाई है, जबकि भारत में ही गौवंश उपेक्षित हो रहा है। उन्होंने गोचर भूमि, गौशालाओं के अतिक्रमण, और गौवंश तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। शेखावत ने यह भी कहा कि गौ आधारित जैविक कृषि ही भविष्य की समाधानशील कृषि है। उन्होंने बताया कि एक गाय के गोबर और गौमूत्र से 25 एकड़ भूमि को जैविक रूप से उपजाऊ बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है।

गौ संरक्षण के लिए केन्द्र सख्त कानून बनाए: पवन अरोड़ा

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने इस अवसर पर पूरे देश में गौ-संरक्षण कानून बनाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में गौ से जुड़े अलग-अलग कानून होने से गौ-तस्करों को कानूनी झोल का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि गाय के संरक्षण हेतु केंद्र सरकार को एक सख्त कानून बनाना चाहिए, ताकि पूरे देश में गौमाता को सुरक्षा मिले। उन्होंने कहा कि फर्स्ट इंडिया न्यूज केवल समाचार माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का माध्यम है और ऐसे मुद्दों पर जनजागरण करना चैनल की जिम्मेदारी है। अरोड़ा ने गौशालाओं में उन्नत प्रबंधन, रोग नियंत्रण, गौ आधारित उत्पाद, और संवर्धन तकनीक को लेकर युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery