Monday, May, 18,2026

नाथद्वारा की सफाई व्यवस्था बेपटरी, कचरे से बढ़ी परेशानी

नाथद्वारा: वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथद्वारा मंदिर में रविवार से अधिक मास की शुरुआत के साथ देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पालिका प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। नाथद्वारा थाने से महज कुछ दूरी पर पालिका द्वारा रखा गया कचरा पात्र आमजन के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कचरे के आस-पास फैली गंदगी और वहां मंडराते आवारा पशु राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर आवारा पशुओं का डर बना रहता है, वहीं दूसरी ओर बदबू से आमजन परेशान हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लोगों ने पालिका प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और कचरा पात्र को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है, ताकि नगर की छवि पर विपरीत असर न पड़े।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery