Friday, October, 10,2025

सीएम व स्पीकर ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

प्रतापगढ़: पूर्व कैबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा का रविवार को अंबा माता का खेड़ा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से हेलिकॉप्टर से अंबा माता का खेड़ा पहुंचे। वे हेलीपैड से सीधे दिवंगत नेता के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री नन्दलाल मीणा की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. नंदलाल के पुत्र एवं राज्य सरकार में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा व परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी अंचल के सर्वांगीण विकास में पूर्व मंत्री स्व. नंदलाल मीणा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा और उनके आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे पूर्व मंत्री की अंतिम यात्रा घर से मोक्ष धाम के लिए रवाना हुई। मोक्षधाम पर पूर्व मंत्री के बेटे हेमंत मीणा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व विधायक अशोक नौलखा, पूर्व विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय, प्रदेश मंत्री पंकज पोरवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा, कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया, एसपी बी. आदित्य पहुंचे। नंदलाल मीणा ने अहमदाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

7 बार विधायक और 3 बार मंत्री रहे

नंदलाल मीणा 7 बार विधायक, एक बार सांसद और तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। वसुंधरा राजे सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। मंत्री रहते हुए उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में हॉस्टल, एनिकट और सड़कों का जाल बिछाया। मीणा ने 2016 में भील प्रदेश की मांग का समर्थन किया था। 2018 में तबीयत खराब होने से उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। इसके बाद पार्टी ने उनके बेटे हेमंत मीणा को टिकट दिया। वर्तमान में हेमंत मीणा प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री हैं।

नंदलाल मीणा मेरे मित्र थेः देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। देवनानी ने मित्र और उनके साथ मंत्री रहे नंदलाल मीणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। देवनानी ने दिवंगत मीणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पुत्र राजस्व मंत्री हेमंत मीणा सहित परिजनों को ढांढस बंधाया। देवनानी ने कहा कि नंदलाल मीणा उनके बहुत पुराने मित्र थे। देवनानी के राजनीति में आने से पहले से ही मीणा से व्यक्तिगत संबंध थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery