Wednesday, November, 26,2025

ठगों को बैंक अकाउंट देने वाले 24 अरेस्ट

नागौर: पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर एक साथ 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खाते साइबर अपराधी म्यूल खातों के रूप में यूज लेते थे। इन आरोपियों के 84 खाते अलग अलग बैंकों में थे। इन खातों में डिजिटल फ्रॉड से लेकर डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों के करोड़ों रुपयों का लेनदेन साइबर अपराधी करते थे। मुख्यालय से मिले डेटा के आधार पर पुलिस ने इन आरोपियों की धरपकड़ की है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि आरोपियों से 20 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए हैं। इनके यूपीआई के लेनदेन के साथ बाकी डेटा पर भी पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए सभी म्यूल खाताधारकों के तार जिस गिरोह से जुड़े हैं, उनके खिलाफ 7 से अधिक राज्यों में अलग अलग साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज हैं, जो तकरीबन एक से डेढ़ साल के पीरियड में किए गए हैं। इन युवकों को अपने खाते का यूज म्यूल के रूप में होने की जानकारी थी। इनको इसके बदले 8 से 10 हजार रुपए मिलते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनमें पुलिस ने तीन लोगों को चिह्नित भी किया है, जो साइबर अपराधियों के लिए ऐसे म्यूल अकाउंट ढूंढ़ने का काम करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery