Wednesday, November, 05,2025

वीरेन्द्र चौधरी ने शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना

नागौर: धारणा के पूर्व सरपंच मोहन राम रलिया की धर्मपत्नी चुकादेवी व दोतिना के पूर्व सरपंच भूराराम बांगड़ा के निधन पर शोक सभाओं का आयोजन किया गया।

धारणा व सिलारिया में आयोजित शोक सभाओं में अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन शामिल हुए। सिलारिया और धारणा में आयोजित शोक सभाओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य वीरेन्द्र चौधरी, नागौर ऑटोमोबाइल के एमडी विजेन्द्र चौधरी, हरीश मिर्धा, जायल पंचायत समिति के उप प्रधान तिलोक राम रोज, राजोद के पूर्व सरपंच गोरधन राम रेवाड़, पिंडिया सरपंच मुकेश सियाग, दोतिना सरपंच बीरबल बांगड़ा, आलोक भारद्वाज सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य वीरेन्द्र चौधरी ने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को ईश्वर की शरण में स्थान मिले और ईश्वर शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज परिजनों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर शोक सभा में शामिल सभी लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery