Friday, September, 26,2025

मेहराम लोमरोड व सुखराम कंकडावा के निधन पर जताया शोक

नागौर: बलदेव राम मिर्धा संस्थान (जाट छात्रावास जायल) व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जायल के अध्यक्ष मेहराम लोमरोड व मांगलोद के पूर्व सरपंच सुखराम कंकडावा के निधन पर आयोजित हुई शोक सभाओं में जिलेभर से कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। जायल के गुजरियावास में बलदेव राम मिर्धा संस्थान (जाट छात्रावास जायल) व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जायल के अध्यक्ष मेहराम लोमरोड के निधन पर आयोजित शोक सभा में फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर व पूर्व पीसीसी सदस्य वरिन्द्र चौधरी ने कहा कि मेहराम लोमरोड के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं मांगलोद के पूर्व सरपंच सुखराम कंकडावा के निधन पर आयोजित शोक सभा में फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर वीरेन्द्र चौधरी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। शोक सभाओं में नागौर ऑटोमोबाइल के एमडी विजेन्द्र चौधरी (पप्पसा), हरीश मिर्धा, जायल पंचायत समिति के उप प्रधान तिलोक राम रोज, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि देवाराम लोमरोड, पूर्व सरपंच राजोद गोरधन राम रेवाड़, पूर्व सरपंच जोचीना श्रवण राम डिडेल, छावटा सरपंच सुरेश छाबा, सहदेव रोज सहित ग्रामीण शामिल हुए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery