Monday, March, 16,2026

तस्कर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

नागौर: जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तस्कर गोपाल विश्नोई के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। नागौर के तहसीलदार नरसिंह टांक ने बताया कि खसरा नंबर 406 की लगभग 3 बीघा सरकारी गोचर भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। राजस्व विभाग की ओर से धारा 91 के तहत नोटिस दिए गए, लेकिन कोई भी व्यक्ति वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। साक्ष्यों के अभाव में बेदखली आदेश जारी किए गए और भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अवैध निर्माण गिरा दिए गए। अठियासन निवासी गोपाल विश्नोई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन गंभीर मामले दर्ज हैं।

हाल में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशा तस्करी और अवैध धंधों से अर्जित काली कमाई से सरकारी गोचर भूमि पर अवैध निर्माण खड़े कर रखे थे। नागौर सीओ जतिन जैन ने बताया कि कार्रवाई के दौरान गोचर भूमि पर बने तीन मकानों की पहचान की गई। इनमें एक मकान, जो स्वयं आरोपी के नाम था, उसे बुलडोजर की मदद से गिरा दिया गया। शेष दो मकानों में वर्तमान में लोग निवास कर रहे हैं, जिन्हें 15 दिन का नोटिस दिया है। नोटिस अवधि समाप्त होते ही इन पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery