Friday, October, 10,2025

नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए लिया वन-टू-वन फीडबैक

नागौर: प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको लेकर नागौर में एआईसीसी पर्यवेक्षकों ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन फीडबैक लिया।

बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक शाकिर सनदी तथा पीसीसी के मूलाराम भादू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सहदेव चौधरी सहित अन्य नेताओं से विस्तार से चर्चा की। शाकिर सनदी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करना है। पर्यवेक्षक शाकिर सनदी ने कहा कि नागौर जिले में नए जिलाध्यक्ष के चयन में पार्टी के प्रति समर्पण, सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी उम्मीदवार जिला अध्यक्ष बनने के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन उसकी पार्टी निष्ठा, जनता के बीच लोकप्रियता और संगठन के लिए किए गए कार्यों का आकलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी में लंबे समय से काम कर रहे और जनहित के मुद्दों को उठाने वाले कार्यकर्ताओं को ही मौका दिया जाएगा। इसके लिए विस्तृत रायशुमारी की जाएगी। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए तीन नामों का पैनल तैयार कर एआईसीसी को भेजा जाएगा। पर्यवेक्षक टीम द्वारा सभी ब्लॉक व नगर कांग्रेस अध्यक्षों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर फीडबैक लिया जा रहा है। बैठक में जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन, विधायक हरेन्द्र मिर्धा, पूर्व उप जिला प्रमुख डॉ. सहदेव चौधरी, संगठन प्रभारी मनोज मेघवाल, पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, पूर्व विधायक रामचन्द्र जारोड़ा, हनुमान बागड़ा, उप प्रधान तिलोक राम रोज, श्रवण जटोलिया, मनीष मिर्धा, महेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery