Tuesday, August, 12,2025

स्लीपर बस में पीछे से घुसा ट्रेलर, 2 की मौत

नागौर: अजमेर-नागौर हाईवे पर सोमवार को स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 2 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 8 यात्री घायल हो गए। रेण चौकी प्रभारी रामप्रकाश टांक ने बताया कि मेड़ता के ईग्यासानी गांव के पास नेशनल हाईवे पर यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। हादसे में नागौर निवासी स्वरूपराम (36) की मौत हो गई। देर शाम तक दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हुई थी। बस हैदराबाद से नागौर जा रही थी।

ओवरटेक करते समय ट्रेलर का अगला हिस्सा बस के पीछे के हिस्से से टकरा गया। इससे बस में पीछे बैठे यात्री चपेट में आ गए। घायल यात्रियों को मेड़ता के उप जिला हॉस्पिटल भर्ती में करवाया गया। यहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया। एक यात्री की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने बस और ट्रेलर को जब्त कर लिया है। दोनों मृतकों के शवों को रेण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डाक कांवड़ ला रहे 2 युवकों को पिकअप ने कुचला

भरतपुर। जिले के उच्चैन इलाके के दो युवकों की उत्तर प्रदेश के मुरसान इलाके में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों युवक अपने साथियों के साथ यूपी के सोरोंजी से डाक कांवड़ ला रहे थे। इस दौरान एक पिकअप ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप लेकर फरार हो गया। दोनों युवकों के शवों का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। चक सेहना उच्चैन निवासी विजय सिंह ने बताया कि गांव के करीब 20 युवक डाक कांवड़ लाने के लिए यूपी के सोरोंजी गए थे। डाक कांवड़ लेकर हाथरस के पास मुरसान पहुंचे थे। इस दौरान पिकअप की टक्कर से कुलदीप (22) और गुड्डू (28) की मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery