Tuesday, November, 25,2025

अंबानी नाथद्वारा में बनाएंगे 50 करोड़ का आधुनिक सेवा सदन

नाथद्वारा: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में एक आधुनिक यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन बनाने की घोषणा की है। उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में 15 करोड़ का दान भी दिया। अंबानी ने श्रीनाथजी के भोग-आरती दर्शन किए और पूज्य गुरु विशाल बावा साहेब से आशीर्वाद लिया।

यह नया सेवा सदन तीर्थयात्रियों और वरिष्ठ वैष्णव भक्तों के लिए समर्पित होगा। इसमें 100 से अधिक कमरे होंगे, जहां सुरक्षित और सम्मानजनक आवास की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही 24 घंटे की मेडिकल यूनिट, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी सेवाएं, सत्संग एवं प्रवचन हॉल, और पुष्टिमार्ग की थाल-प्रसाद परंपरा पर आधारित भोजन व्यवस्था भी होगी। अंबानी ने इस विशेष अवसर पर कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम वैष्णव हैं। सनातन धर्म और आचार्य परंपरा के अनुयायी हैं। इस परियोजना से मुकेश अंबानी के छोटे पुत्र अनंत अंबानी सीधे जुड़े हैं। परियोजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नाथद्वारा आने वाला हर भक्त सेवा, सम्मान और भक्ति से भरे वातावरण में ठहर सके। करीब 50 करोड़ की लागत से बनने वाला यह सेवा सदन अगले तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। मुकेश अंबानी ने केरल के त्रिशूर जिले में स्थित गुरुवायुर मंदिर में दर्शन कर 15 करोड़ रु का दान दिया। साथ ही आंध्र प्रदेश में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में भी अंबानी ने भगवान श्री वेंकटेश्वर के दर्शन किए।

  • तीर्थयात्रियों के लिए अंबानी परिवार की नई पहल
  • मुकेश अंबानी ने श्रीनाथजी मंदिर में दिया 15 करोड़ रुपए का दान
  • बनेंगे 100 से अधिक कमरे, 24 घंटे मिलेगी मेडिकल सुविधा
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery