Friday, September, 26,2025

सांसद खेल महोत्सव से परंपरागत खेलों को मिलेगा प्रोत्साहन: शेखावत

जोधपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जोधपुर के शाला क्रीड़ा संगम गोशाला मैदान में सांसद खेल महोत्सव 2025 का सॉफ्ट लॉन्च भव्य समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की, जबकि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण से हुई। खिलाड़ियों ने ओलंपिक परंपरा के अनुरूप मशाल यात्रा निकालकर खेल भावना का संदेश दिया। इस दौरान महोत्सव की टी-शर्ट भी लॉन्च की गई।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया' और 'खेलो इंडिया' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता भर नहीं, बल्कि जनआंदोलन है। यह गांव से लोकसभा स्तर तक प्रतिभाओं को मंच देगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि खेल अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। जीतना ही लक्ष्य नहीं है, भागीदारी ही असली उपलब्धि है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इसे समाज निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। समारोह में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक अतुल भंसाली, पब्बाराम विश्नोई, महंत प्रताप पुरी सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery