Thursday, April, 30,2026

दंगल में पहलवानों ने दिखाया अपना दमखम, मोहित विजेता

भरतपुर: जिला मुख्यालय पर आयोजित 45वें लोहागढ़ केसरी दंगल में पहलवानों ने दमखम और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच मोहित फोगाट ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए लोहागढ़ केसरी का खिताब अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि मोहित फोगाट वर्ष 2024 में भी विजेता रहे थे और इस बार लगातार दूसरी जीत दर्ज कर उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित की। दंगल संयोजक चुन्नी कप्तान ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला कुश्ती संघ एवं श्री हनुमान मंदिर गुरु सिंह व्यायामशाला के तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 136 पहलवानों ने भाग लिया, जिनमें 106 पहलवान खिताबी मुकाबलों में और 30 पहलवान स्पेशल कुश्तियों में उत्तरे। दिनभर चले मुकाबलों में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल राउंड तक दर्शकों को रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। दंगल में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और आर्मी के पहलवानों ने भाग लिया। खेल विभाग, नगर निगम और स्थानीय जनसहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

किशोर वर्ग में पालिंदर स्टेडियम का खिलाड़ी विजेता

किशोर वर्ग में पालिंदर स्टेडियम के खिलाड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया और 31 हजार रुपए, शील्ड व पट्टा प्राप्त किया। शिव सिंह महंगाया दूसरे, संदीप प्रजापत (भीलवाड़ा) तीसरे तथा लखन परमदरा चौथे स्थान पर रहे। सबसे छोटे वर्ग लोहागढ़ बसंत में डीग के मनीष सैनी ने पहला स्थान प्राप्त कर 21 हजार रुपए व शील्ड हासिल की।

कुमार वर्ग में हिसार के अनुज रहे प्रथम

कुमार वर्ग में हिसार के अनुज ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें 51 हजार रुपए, बुर्ज, शील्ड, पट्टा दिया गया। मनोज परमदरा दूसरे (21 हजार) तथा रोहतक के कपिल तीसरे स्थान (15 हजार) पर रहे।

विजेता को एक लाख 11 हजार रुपए व उपविजेता को 51 हजार रुपए किए प्रदान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कमर चौधरी (आईएएस) रहे। उन्होंने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभकराया तथा विजेताओं को सम्मानित किया। बाद में अन्य पुरस्कार जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सीताराम एवं पदाधिकारियों द्वारा वितरित किए गए। मुख्य खिताबी मुकाबले में मोहित फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 1 लाख 11 हजार रुपए नकद, बुर्ज, पट्टा एवं ड्राई फ्रूट पैकेट प्रदान किया गया। वहीं भरतपुर के दीपक नूरपुर दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 51 हजार रुपए एवं शील्ड दी गई। तीसरे स्थान पर सतवीर और चौथे स्थान पर हरियाणा के रोहित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery