Thursday, June, 26,2025

गुस्साए लोगों ने आरोपियों को पीटा, दोनों की बाइक फूंकी

भीलवाड़ा: जिले के आसींद थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात अपने छोटे भाई के साथ मंदिर में दर्शन करने जा रही एक नाबालिग लड़की के साथ समुदाय विशेष के दो नाबालिग लड़कों ने छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों लड़कों को जमकर पीटा और उनकी दो बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। मौके पर सोमवार को भी पुलिस के जवान तैनात रहे। पुलिस ने पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसींद के डिप्टी एसपी ओमप्रकाश ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम ननिहाल आई एक नाबालिग लड़की मंदिर जा रही थी। इस दौरान अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए समुदाय विशेष के दो नाबालिग लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।

दो बाइक पर आए थे आरोपी

लोगों ने बताया कि दो बाइक पर दो युवक आसींद इलाके में आए थे। यहां लड़की भाई के साथ मंदिर जा रही थी। भाई के सामने ही दोनों लड़के उसकी बहन के साथ जबरदस्ती करने लगे। लड़के ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। बहन को वहीं छोड़कर लड़का घर की ओर भाग गया। इधर, दोनों बदमाश लड़की को खींचकर मंदिर के पीछे की ओर ले गए। लडकी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों की धुनाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उनकी बाइकों को आग लगा दी।

रात में ही लड़की के बयान दर्ज किए

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने आसींद थाने में घटना की सूचना दी थी। आसींद थानाधिकारी हंसपाल सिंह चौहान ने बताया कि रात को ही लड़की के बयान दर्ज कर लिए गए थे। परिजनों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एहतियातन घटनास्थल पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery