Monday, April, 21,2025

कांग्रेस ने सही नहीं किया था पंचायतों का पुनर्गठन

जोधपुर: प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में लोगों के बीच जमीन पर बैठ कर जन सुनवाई की। सर्किट हाउस गार्डन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन में अपने गांव व पंचायत में बदलाव के लिए पटेल का धन्यवाद दिया। मंत्री पटेल ने कहा कि अपने लोगों के बीच जमीन पर बैठना मुझे अच्छा लगता है। इससे आत्मीयता का भाव पैदा होता है। इस मिट्टी ने ही बनाया है और यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज के लिए पुनर्गठन चल रहा है। हम ग्रामीणों की मंशा और भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बदलाव कर रहे हैं, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनभावना का ध्यान रखे बिना पुनर्गठन किया था। सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए बदलाव किए। गांवों को इधर से उधर मिला दिया था, जिसका नुकसान उनको उठाना भी पड़ा। पटेल ने कहा, सरकार का प्रयास है कि पंचायती राज पुनर्गठन में जनता की भावना का ध्यान रखा जाए, ताकि सामाजिक समरसता बनी रहे। हमने लोगों की भावना का ध्यान रखते हुए काम किया। यही कारण है कि गांव-ढाणी के लोग लगातार मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने आ रहे हैं।

निगम में आना चाहते हैं कई गांव

पटेल ने कहा कि ज्यादातर गांव विकास के लिए जोधपुर नगर निगम में शामिल होना चाहते हैं। इससे गांवों में भी विकास हो सकेगा। कुछ जगह पर लोग पंचायत रखना चाहते हैं, लेकिन वहां भी बड़ा मत निगम में शामिल होना चाहता है। बता दें, राज्य सरकार जोधपुर में अब दो की जगह एक ही नगर निगम बना रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery