Saturday, April, 19,2025

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ संभालेंगे पिता की विरासत

उदयपुर: पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद परंपरानुसार सिटी पैलेस में गद्दी उत्सव 2 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पंचमी के मौके पर आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपने पिता अरविंद सिंह मेवाड़ की विरासत को संभालेंगे।

यह ऐतिहासिक समारोह मेवाड़ के कुल गुरु की उपस्थिति में संपन्न होगा, जो पिछले 350 वर्षों से इस अनुष्ठान को निभा रहे हैं। गद्दी उत्सव के लिए सिटी पैलेस में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित लोगों की भागीदारी की संभावना है, जिनको निमंत्रण भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि अरविंद सिंह मेवाड़ का 16 मार्च को निधन हुआ था, जिसके बाद मेवाड़ में शोक छा गया था। इस शोक के कारण कई कार्यक्रमों पर रोक लगी थी, लेकिन अब गद्दी उत्सव के साथ रंग पलटाई दस्तूर का किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम सुचारू हांगे।

गद्दी उत्सव और अन्य परंपराएं

गद्दी उत्सव की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी और यह दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। यह आयोजन सिटी पैलेस में होगा, जहां मेवाड़ की शाही परंपराएं दर्शाई जाएंगी। इसके बाद, दोपहर 3:15 बजे अश्व पूजन की परंपरा होगी, और शाम 4:20 बजे एकलिंगजी महादेव के दर्शन के लिए यात्रा की जाएगी। शाम 7 बजे हाथीपोल गेट पर पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद, रात 8:15 बजे भाईपा और सरदारों की रंग पलटाई दस्तूर का आयोजन होगा। रात 9 बजे लोग जगदीश मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे।

ड्रेस कोड और भागीदारी

इस महोत्सव में शहर भर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित देशभर से लोग भाग लेंगे। इसमें शामिल होने वाले पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा और महिलाओं के लिए सफेद सूट या पारंपरिक सफेद पोशाक तय की गई है।

विश्वराज सिंह का राजतिलक

अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन 10 नवंबर 2024 को हुआ था। जिसके बाद उनके बेटे और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की राजतिलक रस्म निभाई गई थी। चित्तौडगढ़ के किले में इसका आयोजन हुआ था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery